ब्लड प्रेशर में इन घरेलू उपचार को अपनाकर इस पर काबू पाया जा सकता है : जानें क्या है वे उपाय


ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है जिसका बहुत से लोग सामना कर रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या तेजी से फैल रही है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बहुत जरूरी होता है।

ब्लड प्रेशर की बीमारी वैसे तो साधारण लगती है लेकिन इसको कंट्रोल न किया जाए तो इसकी वजह से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी होने का भी खतरा रहता है।

ब्लड प्रेशर में लोग तत्‍काल एलोपैथिक दवा लेते हैं लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। दूसरी तरफ कुछ घरेलू उपचार हैं जिन्हें अपनाकर इस पर काबू पाया जा सकता है।

● नींबू पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं।

● ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पियें।

● लहसुन में भरपूर मात्रा में नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोजन सल्फाइड मौजूद होता है। लहसुन का सेवन करने से ब्लड में थक्के नहीं जमते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

● हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करें। रोजाना खाली पेट में नारियल पानी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

● लो ब्लड प्रेशर की समस्या में शकरकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दिन में दो बार एक कप शकरकंद का जूस पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

● अधिक नमक लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। कम नमक से हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाया जा सकता है।

● ऑफिस व घर में लिफ्ट का प्रयोग करने के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। प्रतिदिन व्यायाम करना हृदय को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छा होता है।

● ऐसे आहार लें जिनसे शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहे जैसे सेब और संतरे का सेवन, प्याज, ब्रोकली जैसी सब्जियों और मछली का सेवन।

● गेहूं व चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर बनाई गई रोटी खूब चबा-चबाकर खाएं, आटे से चोकर न निकालें। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी कारगर है।

● ब्राउन चावल में नमक, कोलेस्टरोल और चर्बी नाम मात्र की होती है। यह उच्च रक्त चाप रोगी के लिये बहुत ही लाभदायक भोजन है।

● मूली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे पकाकर या कच्चा खाने से बॉडी को मिनरल्स व सही मात्रा में पोटैशियम मिलता है।

● अलसी में एल्फा लिनोनेलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और इसे खाने से ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post