मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को घोषणा की, अब भवन निर्माण की अनुमति इसी शर्त पर दी जाएगी कि मकान बनाने वाला व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएगा।
नगर निगम हो, नगर पालिका, नगर पंचायत अर्थात जिस भी स्तर का नगरीय निकाय हो भवन निर्माण की अनुमति के लिए पौधा लगाने की शर्त अनिवार्य होगी।
नगर निगम हो, नगर पालिका, नगर पंचायत अर्थात जिस भी स्तर का नगरीय निकाय हो भवन निर्माण की अनुमति के लिए पौधा लगाने की शर्त अनिवार्य होगी।
घर पर जगह न होने की स्थिति में पार्क या सार्वजनिक स्थल पर पौधा लगाना और उसकी सुरक्षा करना आवश्यक होगा।
उन्होंने कहा कि यह शर्त प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले आवासों पर भी लागू रहेगी।
Tags
प्रदेश समाचार