सूखी खांसी को दूर करने के घरेलू उपाय -
◆ सूखी खांसी में दिन में 3-4 बार शहद का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। जिससे गले मे मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में आसानी होती है। कई शोधों में शहद को एंटीबैक्टीरियल दवाओं से भी ज्यादा असरदार पाया गया है।

◆ काली मिर्च हर तरह की खांसी और सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण मानी जाती है। काली मिर्च का काढ़ा, काली मिर्च को चने के साथ भूनकर खाना या काली मिर्च को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करने से कुछ दिनों में ही राहत मिल जाती है।
◆ हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में खांसी, गले में दर्द और सर्दी-जुकाम में हल्दी का सेवन करना बहुत कारगर होता है।
◆ अदरक, अदरक का गर्म पानी और अदरक वाली चाय का खांसी के दौरान सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इसके अलावा अदरक के रस को शहद को मिलाकर सेवन करने से भी खांसी और सूखी खांसी से आराम मिलता है।
◆ तुलसी एक औषधीय पौधा है। जिसमें बहुत सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के रस का शहद में मिलाकर सेवन करने या तुलसी का काढ़ा बनाकर, तुलसी अदरक वाली चाय पीने से भी सूखी खांसी से राहत मिलती है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार