मुख्यमंत्री ने जावरा ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में जहां महामारी कोरोना का असर संक्रमण की धीमी रफ्तार के साथ जारी है वहीं मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में विकासशील बनाने के लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं, इस बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "जावरा ऑक्सीजन प्लांट" का उद्घाटन किया है।

CM ने जावरा ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन :

मिली जानकारी के मुताबिक आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जावरा ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के लिए दान देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, आज विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं और यह आग्रह भी कि विशिष्ट अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post