बुरहानपुर पुलिस ने शहर में चलाई अनूठी मुहिम, बेवजह घूमने वालों को अस्थायी चलित जेल में भेजा

बुरहानपुर - शहर वासी लगातार कोरोना गाइड लाइन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
इतनी बड़ी आपदा के बावजूद भी लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं और नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा अनोखा प्रयोग किया गया है। 
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, CSP बी पी वर्मा और यातायात सूबेदार हेमंत कुमार पाटीदार द्वारा कलेक्टर प्रवीण सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जो लोग सड़कों पर बेवजह घूम रहे है,उन लोगों को  पुलिस की गाड़ी में बैठा कर अस्थाई जेल भेजा गया और जो लोग बात नहीं मान रहे थे उनके वाहन जप्त किए हैं। 
जब पुलिस ने लोगों को पकड़ा था लोग कई बहाने बनाते नजर आए कोई दवा के चिट्ठी दिखा रहा था, कोई कह रहा था जरूरी काम के लिए निकला हूं जो लोग वाकई में अपनी समस्या के लिए निकले थे उन्हें पुलिस ने जाने दिया लेकिन जो लोग सैर सपाटे को करने निकले थे उन पर पुलिस ने लगाम कसते हुए कार्रवाई कर डाली।

Post a Comment

Previous Post Next Post