जिनमें 18 पुरूष और 10 महिला संक्रमित हैं। संक्रमितों में 17 वर्ष के युवक से लेकर 63 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1807 हो गई है ।
पिछले 24 घंटो में 24 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं यानी अभी तक कुल 1546 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
फिलहाल जिले में 227 मरीज एक्टिव है।
होम आइसोलेशन में लोगों की कुल संख्या 196 है।
आज फिर नेपानगर में सबसे ज्यादा 12 कोरोना पॉज़िटिव की रिपोर्ट आयी है।
कोविड 19 संक्रमण से 32 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
24 घँटे में कुल 618 लोगों के कोरोना जांच के सेंपल लिए गये हैं,और अभी तक कुल 82199 सेंपल जांच हेतु लिए गये हैं।
जिले में पॉज़िटिवीटी रेट 2.20% है।
30502 टीके 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लग चुके हैं,वहीं 28017 टीके 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अभी तक लगाये जा चुके हैं।
कोरोना संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -👇
Tags
बुरहानपुर समाचार