बुरहानपुर - बोहरा समाज द्वारा मंगलवार को समाज के 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले समाज जनों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया गया दाऊद पुरा में स्थित जीवन जी कॉन्प्लेक्स में डॉक्टर जिया साबिर के दवा खाने पर वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया जिसमें समाज जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समाज के प्रवक्ता तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला समाज के मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, जफर खान बहादुर, शेख कयूम सुरूरी, अंजुमन जक़वी जमात कमेटी और तोलाबा सहित समाज के सभी सामाजिक संस्थाओं समाज के युवाओं ने बुजुर्गों को टीके लगवाने में उन की मदद की, इस दौरान पूरा समाज एकजुट दिखाई दिया।
समाज ने इस मुहिम के लिए जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गर्ग, नगर निगम की टीम और जिन जिन लोगों ने उन्हें सहयोग दिया सब का आभार व्यक्त किया है।समाज जनों ने कहा कि आज का लक्ष्य 310 है बुधवार का लक्ष 320 होगा लगातार तीन दिन तक के समाज जनों को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
शहर आमिल शेख अली असगर कोठावाला और दरगाह हकीमी प्रबंधक शैक जुजरभाई पटना वाला के प्रयासों से यह वैक्सीनेशन की मुहिम शुरू हो पाई है डॉक्टर जिया साबिर एवं डॉक्टर मोइज राजा का विशेष योगदान रहा वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वैक्सीन सहित अमला भी उपलब्ध कराया गया शहर के बोहरा समाज ने वैक्सीनेशन कहां घर में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे अन्य समाजजनों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार