बुरहानपुर - बुरहानपुर के सबसे व्यस्ततम आवाजाही वाले शनवारा क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान में आगज़नी की घटना हुई है।
सड़क के किनारे सुने पड़े मकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र के आसपास अफरातफरी मच गयी । बढ़ती आग व ऊपर तेज़ी से उठती लपटों को देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, सुचना मिलते ही निगम के 2-3 फायर फाइटर की मदद से फैलती आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया गया । हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।
आगज़नी की यह घटना दोपहर को घटित हुई। निगम फाइटर प्रभारी रियाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आग की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड से साथी कर्मचारियों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक के वायर में शॉर्ट सर्किट से आग निकल रही थी , मकान में नीचे फोम में लगी आग विकराल रूप ले रही थी जिसके बाद 3 मंजिला इमारत भी आग की चपेट में आ गई,चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया।
जिस जगह आग लगी थी वही आसपास एक प्लास्टिक वस्तुओ की दुकान , बच्चो का अस्पताल भी है जहां लोग घबराहट में इधर उधर भागने लगे।
गनीमत ये रही की आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से तत्काल काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया , आग से कोई जनहानि नही हुई है ।
Tags
बुरहानपुर समाचार