भोपाल - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
प्रदेश में तीन दिन में तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। तीन दिन पहले जहाँ 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हो रही थी, वहीं आज 180 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है।
भारत सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सहमति दी है। इसके साथ ही केन्द्रीय रेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल से चर्चा हुई है। उनकी ओर से भी आश्वासन प्राप्त हुआ है कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
Tags
प्रदेश समाचार