प्रदेश में प्रतिदिन में पाँच लाख टीकाकरण का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

भोपाल - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक 'टीका उत्सव' मनाया जायेगा। इस दौरान प्रतिदिन 5 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण अधिक फैल रहा है, वहाँ टीकाकरण के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। इसके साथ ही इन जिलों में किल कोरोना-2 अभियान भी संचालित किया जायेगा। जन-सामान्य में मास्क लगाने, उचित दूरी बनाये रखनें, भीड़ इकट्ठी न करने संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए बड़े शहरों में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाये जायेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए मेडिकल किट के साथ डॉक्टरों की विजिट की व्यवस्था की जा रही है। कोविड सेंटरों पर पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अवश्यक स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post