भोपाल - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी बड़े शहरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कुल एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था का लक्ष्य है। निजी अस्पतालों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इन अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्था विकसित करने की भी योजना है। इसके लिए निजी क्षेत्र को भी हम प्रस्ताव दे रहे हैं।
Tags
प्रदेश समाचार