बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे अधिकारी/कर्मचारी...सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर रहेंगें

बुरहानपुर/9 अप्रैल, 2021/- जिले में कोरोना के संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक है तथा पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना हैं। 
अतः कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहना आवश्यक है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने सभी अधिकारीं/कर्मचारी को निर्देशित किया है कि बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर रहेंगें। 
यदि बिना पूर्वानुमति के बगैर कोई अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं आपदा प्रबंधन नियम 2005 के तहत कार्यवाही की जायेंगी।
आदेश पत्र -👇

Post a Comment

Previous Post Next Post