बुरहानपुर - महाराष्ट्र के यात्रियों का परिवहन लगातार जारी है,चोरी छुपे इंदौर से यात्रियों को महाराष्ट्र पहुंचाया जा रहा है। जिससे संक्रमण का और खतरा मंडरा रहा है । बस चालक अपनी थोड़ी सी कमाई के लिए यात्रियों की जान मुश्किल में डाल रहे हैं।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर को कलेक्टर के आदेश पर सील कर दिया गया है ।
एक बार फिर रात को 2:00 बजे हंस ट्रेवल्स और संजय ट्रेवल्स चोर रास्तों से बुरहानपुर पहुंचे जहां पर कोतवाली थाना प्रभारी ने बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ा।
यह दोनों बसें चोरी छुपे यात्रियों को बॉर्डर पार करा रही थी दोनों बसों में लगभग 80 यात्री सवार थे, किसी के पास भी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं थी।
कोतवाली टीआई गिरवर सिंह जी ने गाड़ी पकड़ कर परिवहन अधिकारी को सौंप दी है।
परिवहन अधिकारी ने पुलिस की अभिरक्षा में दोनों बसें भोटा बैरियर भेज दी हैं , इसके बाद दोनों बसों को जप्त कर लिया जाएगा और बस मालिक के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
दोनों बसों के ड्राइवरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रत्येक यात्री से ₹2000 किराया लिया गया था ।
परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि दोनों बसे जप्त कर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार