बुरहानपुर - भाऊ फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने वाले इंजेक्शन के ज्यादा भाव में मिलने की शिकायत को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर श्री सोलंकी को सौंपा गया।
जिसमें उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना महामारी का प्रभाव दोबारा दिख रहा है बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है इस विपत्ति के समय में लाभ के अवसर के रूप में कई अस्पताल देख रहे और लोगों की जान ले रही कोरोना और निमोनिया जैसी बीमारी को रोकने के लिए लगने वाले इंजेक्शन की कीमत ज्यादा ले रहे हैं।
यह मामला विभिन्न समाचार पत्रो के माध्यम से आपके संज्ञान में पहले भी लाया जा चुका है जिस पर मेडिकल एसोसिएशन ने रेट कम करने का जरूर आश्वासन दिया लेकिन नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों द्वारा आज भी उंचे दाम लिए जा रहे है।
महोदय भाऊ वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था आपसे अनुरोध करती है कि इस विषय पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही की जाए।
Tags
बुरहानपुर समाचार