बुरहानपुर में 26 मार्च को 18 नये कोरोना पॉज़िटिव मिले...जिले में कुल एक्टिव केस 142 हुए

बुरहानपुर (26.3.2021)-कोरोना रोकथाम हेतु कलेक्टर ने जिले में प्रतिदिन रात्रि 10 बजे
से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन (बाजार बंद) के निर्देश दिए हैं। त्यौहारों के लिए भी स्पष्ट गाइडलाइंस दी गयी हैं।
ग्राम शेखापुर में 27 मार्च रात्रि 12 बजे तक लॉक डाउन लगा दिया गया है।

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 23 साल के बालक से लेकर 85 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 07 महिला और 11 पुरुष संक्रमित है।

इन संक्रमितों में -
01.राजपुरा वार्ड निवासी 23 वर्षीय पुरूष
02. महाजनापेठ निवासी 29 वर्षीय पुरूष
03.ग्राम मोहद निवासी 28 वर्षीय महिला
04. मील चाल लालबाग का 25 वर्षीय पुरूष
05. बोरी बुज़ुर्ग निवासी 40 वर्षीय महिला
06. बिरोदा निवासी 58 वर्षीय पुरूष
07. शेखापुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष
08. शेखापुर निवासी 65 वर्षीय महिला
09. तुकईथड निवासी 62 वर्षीय पुरूष
10. तुकईथड निवासी 56 वर्षीय महिला
11. लक्ष्मी माता नगर,लालबाग का 44 वर्षीय पुरूष
12. खानका वार्ड निवासी 68 वर्षीय महिला
13. सुंदर नगर निवासी 85 वर्षीय पुरूष
14. शनि मंदिर गली 64 वर्षीय महिला
15. शनि मंदिर गली 66 वर्षीय पुरूष
16. वार्ड 38,निमाड़ हॉस्पिटल 55 वर्षीय महिला
17. गोविंद वल्लभ भवन के पास 30 वर्षीय पुरूष
18. बुरहानपुर निवासी 76 वर्षीय पुरूष

कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि होली पर जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post