पाकीज़ा मॉल में लगी आग....क्षेत्र में मची हड़कंप.....हो सकती थी बड़ी दुर्घटना....लापरवाही आयी सामने

बुरहानपुर - एक बार फिर से पाक़ीज़ा मॉल में आग लग गई लेकिन यह आग मॉल के अंदर नहीं बल्कि पाकीजा मॉल के पास लगे जनरेटर में लगी है। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
सुबह करीब 11:00 बजे अचानक पाकीजा मॉल के पास लगे जनरेटर में शार्ट सर्किट की आवाज आई और इसके बाद धुंआ निकलना प्रारंभ हो गया, आसपास के लोगों ने जैसे ही देखा इसकी सूचना पाकीजा के कर्मचारियों को दी कर्मचारी तुरंत बाहर भागे और उन्होंने अग्निशामक विभाग को इसकी खबर दी। 
मौके पर अग्निशामक वाहन पहुंच गया और जनरेटर में लगी आग को बुझाने का काम किया, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि जिस जनरेटर में आग लगी है उसमें लगभग 400 लीटर डीजल मौजूद था घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पाक़ीज़ा में जाकर वहां के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि आप अपनी व्यवस्थाओं पर ध्यान दीजिए वरना किसी दिन बहुत बड़ी हानि हो सकती है।
गौरतलब है कि इसके पहले भी पाक़ीज़ा में बहुत बड़ी आग लगी थी जिसमें लाखों का नुकसान भी हुआ था व कई कर्मचारियों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई थी उसके बावजूद भी पाक़ीज़ा की लापरवाही समझ से परे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post