आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही...अवैध मदिरा एवं महुला लहान जप्त

बुरहानपुर | 24-मार्च-2021 संयुक्त आबकारी दल द्वारा वृत नेपानगर के ग्राम चिडियापानी के जंगल में नाले से एवं ग्राम बडी डवाली के नाले में दबिश दी गई तथा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जिसमें कुल 16 ली हाथ भट्टी मदिरा एवं 1120 किलो महुआ लहान मौके पर सेम्पल लेकर नष्ट किया गया।     
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. सी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम के लिए छापामार कार्यवाही जारी है।
   व्यापक जनहित में जारी निर्देशों के पालन में विभाग द्वारा दबिश कार्य के साथ-साथ आमजन को समझाईश भी दी जा रही है कि वे मधनिषेध के नियमो का पालन करे, यदि उनके आसपास अवैध रूप से मदिरा विक्रय हो रहा है, तो इस संबंध में तुरंत सूचित करें।
   उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती अभिलाषा वर्मा, श्री विकास दत्त शर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री बसंत जटाले, श्री मोहम्मद सादिक, आबकारी आरक्षक श्री राजेंद्र श्रीवास्तव, श्री पद्मेश त्रिपाठी, श्री नरेन्द्र कुमरावत, श्री जयप्रकाश चौहान, नगर सैनिक श्री गोविंदा पाटिल, श्री हरीश बकोरे, श्री सुनील मगरे, श्री जितेन्द्र, श्री जिलेदार, श्री सुरेश धायङे शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post