कलेक्टर ने बुरहानपुर के भविष्य को पहनाया मास्क, कोरोना के प्रति संवेदनशील बनाने के क्रम में 2 मिनट तक दिया सायरन से संदेश - मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा

बुरहानपुर  24-मार्च-2021
 ‘‘मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा‘‘ का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर बुरहानपुर जिले में कोरोना के प्रति जिले का प्रत्येक नागरिक अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संवेदनशील बनें, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सायरन के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।  
आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा की उपस्थिति में जिले के मुख्य चौराहा जयस्तंभ पर 2 मिनट तक सायरन बजाकर ‘‘मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा‘‘ का संदेश दिया। इस दौरान मास्क वितरण का कार्य किया गया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने नन्हें बालकों को मास्क पहनाया एवं बिना मास्क लगाये नागरिकों को मास्क वितरित कर उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। इस अवसर पर श्री सलीम खान सहित अन्य शासकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post