जिला प्रशासन ने झूलेलाल तथा मुम्बई बायो डीजल पंप को किया सील...बिना परमिशन के हो रहा था संचालन

बुरहानपुर 25 मार्च, 2021- लंबे समय से इंदौर इच्छापुर रोड पर निंबोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बायोडीजल पंप संचालित हो रहे थे जिसकी अनुमति को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा भी शासन प्रशासन को शिकायत की गई थी कि यह दोनों पंप बिना परमिशन के संचालित किए जा रहे हैं जिसमें एक का नाम मुंबई बायोडीजल पंप तो दूसरे का नाम झूलेलाल बायोडीजल पंप के नाम से संचालित किया जा रहा था।
आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बड़ोले, जिला खाद्य अधिकारी सुभाष मरावी शरद शर्मा नापतोल निरीक्षक ने शहर में संचालित किये जा रहे डीजल पंपों पर कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार झूलेलाल बायो डीजल पंप तथा मुम्बई बायो डीजल पंप जो ट्रांसपोर्ट नगर के आगे स्थित है पर कार्यवाही करते हुए यह पाया गया कि उपरोक्त डीजल पंप बिना अनुमति के संचालित किये जा रहे है। जांच के दौरान दोनो पंपों को सील किया गया है। इस अवसर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहेे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post