जिला प्रशासन की छापामार कार्यवाही गुड हॉस्पिटल हुआ सील...मुनाफ़ाखोरी का जाल - लोगों की जान से खिलवाड़

बुरहानपुर 25 मार्च, 2021- बुरहानपुर  जिले में मुनाफाखोरी के चलते अस्पताल मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर के मध्य संचालित एक निजी अस्पताल में बड़े स्तर पर लापरवाही सामने आई है।
राजपुरा गेट के पास,अमरावती रॉड पर कृष्णा रेस्टोरेंट की छत पर संचालित निजी हॉस्पिटल, गुड हॉस्पिटल के संबंध में लगातार अनियमितता की शिकायत मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आज सुबह 10:30 बजे राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की गई है। 
यह कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग द्वारा की गई।  
कार्यवाही में यह पाया गया कि गुड हॉस्पिटल को 10 बेडो की अनुमति थी। लेकिन जांच के दौरान 25 मरीज भर्ती पाये गये तथा अस्पताल में 30 बेड लगे मिले। ना ही कोई प्रशिक्षित डॉक्टर उपस्थित था ना ही कोई प्रशिक्षित नर्स उपस्थित रही। ऑपरेशन वार्ड, आईसीयू, लैब के लिए कोई भी प्रशिक्षित स्टॉफ नहीं था। बिना प्रशिक्षित स्टॉफ से लैब, आईसीयू तथा गंभीर मरीजों का ईलाज  किया जा रहा था। 
यह हॉस्पिटल संचालन सुगंधी बंधुओं विनोद सुगंधी और विजय सुगंधी (टेक्नीशियन) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
अनियमितता पायी जाने पर टीम द्वारा गुड हॉस्पिटल को सील किया गया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post