बुरहानपुर, दिनांक 24-3-21 को विश्व क्षय रोग दिवस यानि टीबी दिवस के अवसर पर शहर के न्यामतपुरा क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेडक्रॉस प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ मनोज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला रेडक्रॉस प्रबंध कार्यकारणी सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती तसनीम मर्चेंट ने कहा कि प्रदेश में सबसे तेजी से टीबी के मरीज बुरहानपुर में मिल रहे हैं। प्रदेश में बुरहानपुर तीसरे नंबर पर है, जहां टीबी के सबसे अधिक मरीज है।बुरहानपुर में पावरलूम अधिक होने से यहां पर लोग सीओपीटी बीमारी से भी घिर रहे हैं, टीबी व कोरोना के प्राथमिक लक्षण लगभग समान ही है। हमें बार-बार साफ सफाई का ख्याल रखना होगा, मास्क लगाना, व बातचीत करते समय आपस में निश्चित दूरी रखकर तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञ व शासन द्वारा बताई हुई गाइडलाइन पर चलना होगा, तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी,मध्यप्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव व खानपान में सुधार लाने से टीबी रोग का उन्मूलन संभव है।
अधिक दिनों तक सीने में दर्द, खांसी, वजन कम होना, काम करने या चलने पर थकावट, भूख नहीं लगना आदि टीबी का लक्षण है। सरकार इस रोग के उन्मूलन के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि गंदगी से इस रोग का गहरा संबंध है। इसलिए स्वच्छता अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाकर जीवन को स्वस्थ रखें। 100 से अधिक उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता अपनाने हेतु साबुन का वितरण व कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को रेडक्रॉस सदस्य रियाज अंसारी वह पूर्व वार्ड पार्षद रईस भाई ने भी संबोधित किया विशेष सहयोग रशीदा बाजी का रहा संचालन रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य मंसूर सेवक ने किया व आभार मोहम्मद मर्चेंट ने माना।
Tags
बुरहानपुर समाचार