कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने लगायी फ़टकार...कारण बताओं नोटिस जारी

बुरहानपुर | 23-मार्च-2021
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की बार्डर चेकपोस्टों पर समायानुसार ड्यूटी लगाई है। 
उन्होंने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री विनायक पाटील को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बार्डर पर निर्मित इच्छापुर चेकपोस्ट पर जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री विनायक पाटील की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई थी। उक्त अवधि में महाराष्ट्र राज्य एवं मध्य प्रदेश राज्य के मध्य अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा प्रतिबंध होने के उपरांत भी जिले में बस प्रवेश होने पर कार्यवाही की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post