बुरहानपुर (25.3.2021)- पड़ौसी राज्य में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है,इसलिए महाराष्ट्र से आने वालों को अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न ज़िम्मेदारियों में तत्परता से लगी है।
गुरुवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 21 साल के बालक से लेकर 73 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 06 महिला और 16 पुरुष संक्रमित है।
इन संक्रमितों में -
01. राजपुरा वार्ड निवासी 42 वर्षीय पुरूष
02. प्रतापपुरा वार्ड निवासी 50 वर्षीय पुरूष
03. आदर्श कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला
04. दापोरा निवासी 50 वर्षीय पुरूष
05. जमुना नगर निवासी 64 वर्षीय पुरूष
06. बिरोदा निवासी 52 वर्षीय पुरूष
07. लोनी निवासी 37 वर्षीय पुरुष
08. ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय पुरूष
09. नेपानगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष
10. सी के ग्रैंड निवासी 21 वर्षीय पुरूष
11. बोरसल निवासी 50 वर्षीय महिला
12. आलमगंज निवासी 39 वर्षीय पुरूष
13. रेणुका पुलिस लाइन निवासी 41 वर्षीय पुरूष
14. राजू नगर 22 वर्षीय महिला
15. जैनाबाद बलवाड टेकरी 51 वर्षीय पुरूष
16. वार्ड 1 निवासी 73 वर्षीय पुरूष
17. सुभाष चौक निवासी 50 वर्षीय महिला
18. सिरपुर,खकनार निवासी 38 वर्षीय पुरूष
19. गोविंद पुरम कॉलोनी की 27 वर्षीय महिला
20. गोविंद पुरम कॉलोनी का 27 वर्षीय पुरूष
21. तुकई थड निवासी 62 वर्षीय पुरूष
22. तुकई थड निवासी 56 वर्षीय महिला
कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि होली पर जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈