रोकडिया हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग पर चाकूबाजी की घटना...मामला पूरानी रंजिश का बताया जा रहा है,घायल हॉस्पिटल में भर्ती

बुरहानपुर - रोकडिया हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग स्थित उतावली नदी पर चाकूबाजी की घटना हुई है। 
मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। 
चाकू बाजी की यह घटना गणपति थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। 
घायल राजेश सावकारे ने बताया कि वह आलमगंज का रहने वाला है और प्रति शनिवार, रोकडिया हनुमान मंदिर दर्शन करने जाता है उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सोनू मोरे और भरत बोयत ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
वहीं दूसरे पक्ष में घायल सोनू मौर्य का कहना है कि राजेश सावकारे ने चाकू से हमला कर दिया।
दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, मौके पर दोनों पक्षों को समझाने के लिए कालू जंगाले पहुंचे।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post