म. प्र. लिपिक वर्गीय शा. कर्मचारी संघ,बुरहानपुर द्वारा एस डी एम को सौंपा ज्ञापन....प्रदेश के बजट में कर्मचारियों के हित का नहीं रखा गया ध्यान

बुरहानपुर - मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा आज अनुविभागीय दंडाधिकारी  श्री के आर बड़ोले जी को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मध्य प्रदेश के मुखिया द्वारा जो बजट वर्ष 21-22 प्रस्तुत किया गया है उसमें कर्मचारियों के हितार्थ कोई भी निर्णय नहीं होने से जैसे कि पूर्व में जो रोकी गई वेतन वृद्धि, पूर्व में रोके गए महंगाई भत्ते और कोई भी अन्य प्रावधान नहीं किया गया साथ ही 5 वर्षों से लंबित पदोन्नति या पदनाम का वैकल्पिक समाधान नहीं किया गया साथ ही पूर्व में गठित श्री रमेश चंद्र शर्मा समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई अनुशंसा ओं को भी लेकर अभी तक शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाने के कारण संगठन ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष मोहन इंग्ले प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय सिंह गहलोत संभागीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष पीके नेमा योगेश महाजन मयूर चौधरी महेश तायडे मनीषा पटेल विजय पाटिल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post