बुरहानपुर (17.3.2021)- जिले में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है।
प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
होली के सामुहिक जुलूस, मेले पर प्रतिबंध का निर्देश आ चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण से लेकर सेंपल कलेक्शन और अन्य कार्यों में तत्परता से लगी है।
बुधवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 19 साल के बालक से लेकर 84 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 09 महिला और 05 पुरुष संक्रमित है।
इन संक्रमितों में -
01.चौक बाजार निवासी 54 वर्षीय महिला
02.सिरपुर निवासी 45 वर्षीय महिला
03.शाहपुर निवासी 58
वर्षीय पुरूष
04. भौराघाट निवासी 32 वर्षीय महिला
05.शिवाजी नगर,लालबाग निवासी 66 वर्षीय पुरूष
06.शनवारा निवासी 80 वर्षीय पुरूष
07.इंदिरा कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय पुरूष
08.पांडुमल चौराहा निवासी 35 वर्षीय महिला
09.कसेरा बाजार निवासी 78 वर्षीय महिला
10.बुधवारा निवासी 56 वर्षीय महिला
11.खैराती बाजार निवासी 19 वर्षीय बालक
12. स्टेडियम के पास निवासी 84 वर्षीय महिला
13. राजीव वार्ड निवासी25 वर्षीय महिला
14. ग्राम लोनी निवासी 67 वर्षीय महिला
कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈