स्व.नन्दू भैय्या की अस्थि कलश यात्रा 20 को, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल- इन मार्गों से होते हुए पहुंचेंगी ओंकारेश्वर

बुरहानपुर - श्रध्येय नंदकुमारसिंह जी चौहान की अस्थिकलश यात्रा दि 20 मार्च, शनिवार को प्रातः7 बजे शाहपुर से प्रारंभ होगी. यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई दोपहर 3 बजे ओंकारेश्वर पहुचेगी. यात्रा को ले कर एक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई. 
बैठक में यात्रा की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया कि  ओम्कारेश्वर में पवित्र माँ नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा . 
यात्रा शाहपुर से प्रारंभ हो कर प्रातः 8 बजे शिकारपुरा गेट से बुरहानपुर शहर में प्रवेश करेगी, तत्पश्चात नेहरू नगर पुलिस चौकी, बालाजी मंदिर, गणेश चौराहा, पांडुमल चौराहा, बाई साहब की हवेली, फवारा चौक, बुधवारा, सिंधीपुरा, गणपति नाका होते हुए खण्डवा की ओर प्रस्थान करेगी. यात्रा की व्यवस्था हेतु प्रत्येक मार्ग पर रुट प्रभारी भी नियुक्त किये गए है. 
कलश यात्रा  के मार्ग  पर रहने वाले आमजन पुष्प अर्पित कर स्व. नंदू भैय्या को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. ओमकारेश्वर में यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह जी चौहान भी उपस्थित रहेंगें. 
यात्रा हेतु विभिन्न  के मंडल प्रभारी भी नियुक्त किये है.शाहपुर मंडल में  श्री अशोक महाजन ,श्री दिगम्बर नाना पाटिल एवम श्री योगेश्वर पाटिल, बहादरपुर मंडल में श्री उमाकांत चौधरी, श्री प्रवीण शहाणे, लोकमान्य तिलक मंडल में  श्री मनोज माने ,श्री गजेंद्र पाटिल, सरदार पटेल मंडल में श्री ईश्वर चौहान, श्री पंकज शाह , शामा प्रसाद  मुखर्जी मंडल में श्री राहुल जोशी ,श्री पिंटू बावस्कर, दरियापुर मंडल में श्री अरुण पाटिल, श्री संजय पाटिल, खकनार मंडल हेतु श्री  विजय गुप्ता, श्री प्रदीप जाधव, नावरा मंडल में  श्री रमेश महाजन, श्री मनोज महाजन, नेपा मंडल में  श्री राजेश चौहान, श्री सचिन गोपाल व धुलकोट मंडल हेतु श्री सुभाष चौहान, श्री इकबाल एवम श्री राजेश चारण प्रभारी रहेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post