बुरहानपुर (18.3.2021)- पड़ौसी राज्य में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है,इसलिए महाराष्ट्र से आने वालों को अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न ज़िम्मेदारियों में तत्परता से लगी है।
गुरुवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें 25 साल के बालक से लेकर 92 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 03 महिला और 12 पुरुष संक्रमित है।
इन संक्रमितों में -👇
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।