टीकाकरण अभियान के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त

बुरहानपुर/18 मार्च, 2021/- बुरहानपुर जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र एवं 60 वर्ष से कम उम्र वाले व्यक्ति जो कोर्माेबिड है एवं 60 वर्ष से अधिक समस्त व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। 
इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बुरहानपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण कराये जाने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यवाही हेतु निम्नानुसार दल गठित किया है।

● प्रत्येक वार्ड में संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक, ए.एन.एम., वार्ड प्रभारी/वार्ड मुंशी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका, आशा कार्यकर्ता कार्य करेंगे। 
● ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत वार दल के कर्मचारीगण जिनमें पटवारी, सचिव/रोजगार सहायक ग्राम पंचायत, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता कार्य करेंगी।
● गठित दलों के कर्मचारी आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करेगें तथा उनके क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र एवं 60 वर्ष से कम उम्र वाले व्यक्ति जो कोर्माेबिड ळे एवं 60 वर्ष से अधिक समस्त व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित करेगें।
● जिले में उक्त कोविड-19 टीकाकरण कराये जाने के अभियान हेतु नोडल ऑफिसर नियुक्त किये है - 
- मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, 
- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर अनुभाग बुरहानपुर के नोडल अधिकारी, 
- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर अनुभाग नेपानगर के नोडल अधिकारी, 
- आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर के नोडल अधिकारी 
- परियोजना अधिकारी जि.श.वि. अभिकरण बुरहानपुर निकाय बुरहानपुर /नेपानगर/ खकनार के नोडल अधिकारी होंगे। 
- वहीं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुरहानपुर/खकनार जनपद पंचायत के नोडल अधिकारी, 
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर नगर परिषद के नोडल अधिकारी
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी शाहपुर नगर पंचायत के नोडल अधिकारी होंगे। 

नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत गठित दल से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेेंगे तथा प्रतिदिन की समीक्षा करते हुए वस्तुास्थिति की रिपोर्ट जिला नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post