बुरहानपुर (18.3.2021)- पड़ौसी राज्य में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है,इसलिए महाराष्ट्र से आने वालों को अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न ज़िम्मेदारियों में तत्परता से लगी है।
गुरुवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 25 साल के बालक से लेकर 92 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 03 महिला और 12 पुरुष संक्रमित है।
इन संक्रमितों में -
01.दयानंद वार्ड निवासी 92 वर्षीय पुरूष
02.दयानंद वार्ड निवासी 62 वर्षीय पुरूष
03.दयानंद वार्ड निवासी 58 वर्षीय महिला
04. इंदिरा कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय पुरूष
05. राजपुरा निवासी 71 वर्षीय पुरूष
06. राजपुरा निवासी 67 वर्षीय महिला
07. गंगानगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष
08.खकनार निवासी30 वर्षीय महिला
09.ग्राम निमंदड निवासी 46 वर्षीय पुरूष
10.सी के ग्रीन निवासी 54 वर्षीय पुरूष
11.खैराती बाजार निवासी 48 वर्षीय पुरूष
12. लोधीपुरा निवासी 58 वर्षीय पुरूष
13. लोधीपुरा निवासी 25 वर्षीय पुरूष
14. ग्राम नाचनखेड़ा 36 वर्षीय पुरूष
15. इतवारा निवासी 52 वर्षीय पुरूष
कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि होली पर जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।