- उम्र का बढ़ना
- डायबिटीज
- अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन
- सूर्य के प्रकाश का अत्यधिक एक्सपोजर
- मोतियाबिंद का पारिवारिक इतिहास
- उच्च रक्तदाब
- मोटापा
- आंखों में चोट लगना या सूजन
- पहले हुई आंखों की सर्जरी
- कार्टिस्टेरॉइड दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल
- धुम्रपान
- रेडिएशन थेरेपी, आंखों में सूजन और लंबे समय तक धूप में रहने के कारण भी मोतियाबिंद हो सकता है।
मोतियाबिंद के लक्षण विकसित होने में वर्षों लगते हैं और उम्र बढ़ने पर नजर आते हैं जिसके कारण दूर की दृष्टि सबसे अधिक प्रभावित होती है। समय के साथ मोतियाबिंद के ये लक्षण सामने आने लगते हैं :
- धुंधलापन या अस्पष्ट दिखाई देना
- बुजुर्गों में निकट दृष्टि दोष में निरंतर बढ़ोतरी
- रंगों को देखने की क्षमता में बदलाव क्योंकि लेंस एक फ़िल्टर की तरह काम करता है
- रात में ड्राइविंग में दिक्कत आना जैसे कि सामने से आती गाड़ी की हैडलाइट से आँखें चैंधियाना
- दिन के समय आँखें चैंधियाना
- दोहरी दृष्टि (डबल विज़न)
- चश्मे के नंबर में बार बार बदलाव आना
- आंखों की रोशनी घटना
- पढ़ने या अन्य काम करने के लिए तेज रोशनी की आवश्यकता
कभी-कभी कुछ लोगों में इसमें से कोई भी लक्षण सामने नहीं आते हैं और आंख से देखने पर दोहरी वस्तुएं नजर आती हैं। शुरुआत में मोतियाबिंद का प्रभाव आंख की लेंस के एक छोटे हिस्से पर ही पड़ता है और व्यक्ति को आंखों की रोशनी घटने का पता नहीं चल पाता है। जब मोतियाबिंद का प्रभाव बढ़ता है तो लेंस का अधिकांश हिस्सा धुंधला हो जाता है और प्रकाश को गुजरने नहीं देता है जिसके कारण गंभीर लक्षण सामने आने लगते हैं।
Tags
स्वास्थ्य समाचार