भूलने की बीमारी यानी अल्जाइमर के क्या लक्षण हैं?


शुरुआत में भूलने की बीमारी या हल्के भ्रम का होना अल्जाइमर रोग का एकमात्र लक्षण हो सकता है जिसे आप नोटिस करते हैं। फिर धीरे-धीरे ये बीमारी आपकी सारी याद्दाश्त को खा जाती है। इस बीमारी के लक्षण हर व्यक्ति में भिन्न होते हैं।
मेमोरी
कभी-कभार हर किसी की मेमोरी लैप्स होती है लेकिन अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति का मेमोरी लॉस सामान्य नहीं है। यह धीरे-धीरे और भी बिगड़ जाती है। जिससे घर और ऑफिस में आपकी कार्य-क्षमता प्रभावित होती है। 
अल्जाइमर से ग्रसित लोगों में ये लक्षण हो सकते हैं-
● बार-बार बात और प्रश्न दोहराना और यह एहसास न होना कि उन्होंने पहले भी प्रश्न पूछा है ।
● बातचीत, अपॉइंटमेंट या ईवेंट भूल जाना और बाद में याद न आना ।
● चीजों को खो देना और वापस ढूंढने में असमर्थ होना ।
● अपनी ही जगह को न पहचानना ।
● परिवार के सदस्यों और रोजमर्रा की वस्तुओं के नाम भूल जाना ।
● वस्तुओं को पहचानने, विचार व्यक्त करने या बातचीत करने में सही शब्द खोजने में परेशानी होना ।
सोच और तर्क
● अल्जाइमर रोग के कारण ध्यान केंद्रित करने और सोचने में कठिनाई होती है।
● एक साथ कई काम करने में कठिनाई
● समय पर बिलों का भुगतान न करना, चेक-बुक को बैलेंस रखना आदि कार्य चुनौती पूर्ण हो सकते हैं।
● संख्याओं को पहचानने में कठिनाई।
निर्णय करना
● छोटी-मोटी समस्याओं में निर्णय लेने में मुश्किल आना।
कार्यों की योजना बनाना
● जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है पीड़ित को और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पसंदीदा खेल खेलने में दिक्कत, खाना बनाने में दिक्क्त आदि।
स्तिथि इतनी बुरी हो जाती है कि अल्जाइमर वाले लोग कपड़े पहनना और नहाने जैसे कार्यों को कैसे करना है यह भी भूल जाते हैं।
व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन
अल्जाइमर रोग में मस्तिष्क में होने वाले परिवर्तन के कारण कार्य करने के तरीके और महसूस करने के तरीके भी प्रभावित होते हैं।


अल्जाइमर से पीड़ित लोग ये अनुभव कर सकते हैं:
डिप्रेशन
उदासीनता
समाज से दूरी बनाना
मूड स्विंग्स
दूसरों पर शक करना
चिड़चिड़ापन और गुस्सा आना
नींद की आदतों में बदलाव
भ्रम करना


Post a Comment

Previous Post Next Post