आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कारण क्या हैं?

वैसे तो आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन कुछ सामान्य कारण निम्नलिखित हैं। जैसे -

1. थकान (Fatigue)

जरुरत से ज्यादा सोना, बहुत ज्यादा थकान या फिर ज्यादा देर तक जागते रहने के कारण भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है।

सोने की कमी के कारण आंखों के चारों ओर की स्किन कमजोर और ढीली पड़ जाती है। इसकी वजह से स्किन के नीचे मौजूद रक्त नलिकाएं और डार्क टिश्यू मिलकर काले घेरे जैसे बना देते हैं। सोने की कमी के कारण भी आंखों के नीचे फ्लूयिड जैसा बनने लगता है। इसके कारण आंखों के नीचे की स्किन फूली हुई दिखने लगती है। 

2. उम्र (Age) 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपकी स्किन पतली होती चली जाती है। स्किन में खिंचाव बरकरार रखने वाले फैट और कोलोन भी कम होते-होते खत्म हो जाते हैं। जैसे ही ये खत्म होते हैं, त्वचा के नीचे मौजूद नसों का रंग गहरा होने लगता है। 

3. आंखों की थकान (Eye strain)

ज्यादा देर तक टीवी देखने या फिर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने से आंखें थक जाती हैं। इसी थकान के कारण आंखों के आसपास की नसें फैल जाती हैं। नतीजे के तौर पर आंखों के आसपास की स्किन का कलर डार्क दिखने लगता है।

4. एलर्जी (Allergies)

कई बार एलर्जी से होने वाले रिएक्शन और आंखों की ड्राईनेस के कारण भी डार्क सर्कल बढ़ने लगते हैं। शरीर का बचाव तंत्र नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से निपटने के लिए हिस्टामाइंस (histamines) रिलीज करता है।जिससे नसें फैल जाती हैं और उनका रंग गहरा हो जाता है,और वह स्किन के नीचे से और ज्यादा दिखने लगती है। 

5. निर्जलीकरण (Dehydration)

शरीर में पानी की कमी के कारण आंखों के नीचे काले सर्कल बनना आम बात है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है, तो आंखों के नीचे की स्किन बेजान और सूखी दिखने लगती है। 

6. ज्यादा देर धूप में रहने से 

धूप में ज्यादा देर तक रहने से शरीर ज्यादा मात्रा में मेलानिन का उत्पादन करता है। मेलानिन वह तत्व है जो स्किन को उसका रंग प्रदान करता है। जरुरत से ज्यादा देर तक धूप में रहने से खासतौर पर आंखों के चारों तरफ की त्वचा का रंग गहरा हो सकता है।

7. वंशानुगत (Genetics)

अगर परिवार में किसी को डार्क सर्कल की समस्या रही हो तो आपको भी ये समस्या हो सकती है। ये लक्षण कुछ लोगों में बचपन से ही दिखने लगते हैं। 

8. अन्य कारण - तनाव ,खान पान सही न होना, आयरन की कमी, शराब या स्मोकिंग अधिक करना, हार्मोन का असंतुलन, गर्भावस्था, हीमोग्लोबिन व कोलेजन कम बनने,
थायरॉयड के कारण व कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post