नगर पालिक निगम और श्री पूज्य सिन्धी पंचायत ने निकाली जनजागरण रैली....सिंधी भाषा में ली स्वच्छता की अपील

खंडवा।श्री पूज्य सिंधी पंचायत और नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार सुबह 10 बजे से एक जन जागरण रैली आयोजित की गई।इसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और सिंधी समाज के गणमान्य जन शामिल हुए।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जीतेगा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रैली टैगोर कॉलोनी स्थित नगर निगम झोन कार्यालय से प्रारंभ हुई और सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः झोन पर आकर समाप्त हुई।रैली का कई जगह स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, स्वच्छता विभाग प्रभारी शाहीन खान,झोन प्रभारी जाफर अहमद,योगेश सारसर सहित नगर निगम के विभिन्न अधिकारी और सदस्यों के साथ-साथ श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, पंचायत उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी व मोहन दीवान,डॉ दिलीप हिन्दुजा,सचिव श्याम हेमवानी,विशेष सलाहकार नरेंद्र कुमार लधानी,सह सचिव घनश्याम वाधवा,प्रवक्ता कमल नागपाल,वार्ड पार्षद विक्रम सहजवानी और सागर आरतानी,चंद्रकुमार वाधवा,राम वासवानी,मनोहरलाल संतवानी,महेश कुमार चंदवानी, मनोज गेलानी,अनिल आहूजा,पंडित अत्रे जी सहित विभिन्न समाजसेवी शामिल हुए।
खंडवा एक बार नहीं हर बार बनेगा  नम्बर वन
रैली समापन से पूर्व आयुक्त निवास के पास संबोधन भी हुआ। इसमें नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने कहा कि रैली में पूरे समाज का शामिल होना एक अच्छा संकेत है।सिंधी समाज से हर बार की तरह इस बार भी पूर्ण समर्थन की उम्मीद है।पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने कहा कि सिंधी समाज सदैव नगर निगम के साथ था,है और रहेगा। वहीं डॉ दिलीप हिंदुजा ने कहा कि सिर्फ एक बार ही नहीं हमें नगर निगम को हमेशा एक नंबर स्थान पर लाना है।
सिंधी भाषा में दिलाई स्वच्छता की शपथ
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने सिंधी भाषा में संबोधन करते हुए समाजजन से कचरा गाड़ी में ही कचरा फेंकने, गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखने,स्वच्छता के नियमों का पालन करने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम को अपना समर्थन देने की श्री पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से अपील की। इस अवसर पर समाज जन को सिंधी भाषा में शपथ भी दिलवाई गई।शपथ का वाचन प्रवक्ता कमल नागपाल ने किया।संचालन शाहीन खान ने किया और आभार सह सचिव घनश्याम वाधवा ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post