प्रदेश में पत्थरबाजों और मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए बनाया जाएगा कड़ा कानून

भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पत्थरबाजों और मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आजीवन कारावास मिल सके। हर तरह के माफिया के वियद्ध अभियान चलाकर उन्हें नेस्तानाबूद किया जाएगा। भू-माफिया के अवैध कब्जे से जमीन छुड़ाकर उसके पट्टे गरीबों को दिए जाएंगे। अपराधी तत्वों के लिए सरकार वज्र से ज्यादा कठोर है तथा सज्जनों के लिए फूल से भी ज्यादा कोमल। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात निरंजनपुर, इंदौर (सांवेर विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post