कोलकाता-केआईएफएफ कोलकाता में 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल से शुरू

कोलकाता में 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  कल से शुरू हो रहा है। को‍विड महामारी के मद्देनजर इस वर्ष सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम को छोटे पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
इस साल आठ देशों की 50 लघु और वृत्तचित्र फिल्मों के साथ 81 फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस अवसर पर सौमित्र चट्टोपाध्याय, ऋषि कपूर, इरफान खान, किम की डुक और फर्नांडो सोलानास जैसे दिवंगत फिल्‍मी कलाकारों को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 26वां संस्करण पिछले वर्ष 5 से 12 नवंबर तक आयोजित होना था लेकिन महामारी के कारण इसकी तारीखर में परिवर्तन करना पडा।

Post a Comment

Previous Post Next Post