बुरहानपुर। जिले के सुपरिचित अर्वाचीन इंडिया स्कूल में कोविड महा-विपत्ति के एक लम्बे अंतराल के बाद पुनः 9वीं, 10वीं तथा 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की उपस्थिति से विद्यालय प्रांगण पुनः रोशन हो उठा। इसको लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती राखी मिश्रा ने बताया कि परिसर में सम्पूर्ण सुरक्षा साधनों, जो कि कोविड-19 संक्रमण के तहत आवश्यक हैं, को अपनाया गया है।
पूरे परिसर, फर्निचर, बसों को सैनिटाइज कर विद्यालय में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को कोविड टेस्ट के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा हैं। व्यक्तियों में समुचित दूरी, मास्क की अनिवार्यता, सैनिटाइजेशन आदि सभी सुरक्षात्मक उपायों का कठोर नियमों के साथ पालन कराया जा रहा है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हम आज तकनीकी विकास से चाँद पर जाकर आ गए, कई मशीनों-आविष्कारों को पा गए। इतना ही नहीं व्यक्तिगत दूरी को भी हमने संचार माध्यमों से समाप्त कर दिया तथा शैक्षणिक गतिविधियों को भी सुचारू रूप से चलाया। किन्तु जगत में भौतिक वस्तुओं का, गतिविधियों का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है। जब तक हम विद्यार्थियों को आमने-सामने आकर ज्ञानदान नहीं करेंगे। उनका संपूर्ण, समन्वित विकास संभव ही नहीं है।विद्यालय मात्र ज्ञान के पोषक संस्थान नहीं है अपितु वे बौद्धिक समृद्धि के साथ-साथ एक छात्र को मानसिक, शारीरिक संभल, व्यायाम देते हैं। इस महामारी के पश्चात हम यह अच्छे से जान गए हैं कि वाकई मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है एवं उनका जीवन महज विलासिता के साधनों की उपलब्धता से आनन्दित नहीं होता।
प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे ने बताया कि विद्यालय के प्रारंभ होने से शिक्षकों, विद्यार्थियों के उत्साह को हम केवल महसूस कर सकते हैं। जितनी आतुरता शिक्षकों को विद्यालय आने की थी उतनी ही आतुरता उनके विद्यार्थियों में भी देखने को मिली।
अभिरुचि केंद्र प्रमुख श्रीमती अंजलि पिंपलीकर ने बताया कि ईश आराधना कर पुनः सत्र की शुरुआत की। सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति पोडियन ने बताया कि विद्यालय, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने शिक्षण की गति को और तेज कर दिया है। प्रगति के रथ के पहियों की रफ्तार 2020 में कोविड-19 के कारण थोड़ी धीमी जरूर हो गई थी किंतु शासन-प्रशासन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग ने कंधे से कंधा मिलाकर उसे पा लिया है एवं आने वाले कुछ महीनों में मानव जाति इस वायरस से सुरक्षित होकर निर्भय पूर्ण जीवन की ओर अग्रसर होगी।
इस अवसर पर प्रायमरी कोऑर्डिनेटर जिया सहर हिमांशु तिवारी, पराग शुक्ल, कुमिका पाथरोल, अम्मारा सैयद, हरीश सिसौदिया, अपर्णा नागर, संदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र लांडगे, नंदलाल पाटिल एवं सचिन जैन उपस्थित थे। अर्वाचीन परिवार ने समस्त मानव जाति के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
Tags
बुरहानपुर समाचार