भोपाल –मध्य देश के 12 शहरों में वायु की सेहत जानने डिस्प्ले लगाए जाएंगे
साल के अंत तक लगेंगे शतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता मॉनीटरिंग स्टेशन
साल 2021 के अंत तक राजधानी भोपाल व इंदौर समेत चार प्रमुख शहरों के नौ स्थानों पर लोगों को अपने आसपास की हवा की सेहत जानने का मौका मिलने लगेगा
लोग अपने क्षेत्र की हवा की सेहत जान सकेंगे, उसका पल-पल का अपडेट रख सकेंगे
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) भोपाल, ग्वालियर के तीन-तीन, इंदौर, सागर, जबलपुर में एक-एक स्थान पर शतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता मॉनीटरिंग स्टेशन लगाने जा रहा है
ये स्टेशन स्वत: ही वायु में प्रदूषण की स्थिति की जांच करते हैं
यह रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई जाएगी
इसके लिए प्रदेश के 12 स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड जाएंगे
यह बोर्ड भोपाल में चार, इंदौर, ग्वालियर, सागर, देवास, उज्जैन, जबलपुर, नीमच और मंदसौर में एक-एक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
इन पर स्थानीय आंकड़ों के साथ-साथ प्रदेश के सभी प्रमुख स्टेशनों में की जाने वाली वायु की जांच से जुड़े आंकड़े दिखाएं जाएंगे।
यह प्रयास वायु प्रदूषण से सतर्क रहने व इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं