‘‘सम्मान‘‘ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित....मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा व सुना गया

बुरहानपुर 11 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष बुरहानपुर में आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित अन्य अधिकारीगणों द्वारा लाइव प्रसारण सुना व देखा।

Post a Comment

Previous Post Next Post