बुरहानपुर 11 जनवरी 2021- आज कलेक्टर सभाकक्ष में ‘‘सम्मान‘‘ अभियान अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियांे को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाई।
हम शपथ लेते है कि, हम अपने आस-पास ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें नारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा उन्हें सम्मान के अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोंलकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, नेपानगर एसडीएम सुश्री विशा माधवानी, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान सहित अन्य जिला अधिकारी व कर्मचागरीण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार