कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

बुरहानपुर 12 जनवरी 2021 - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु आयुष्मान शिविरों के सुचारू रूप से संचालन हेतु सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति कर, अधिकारी/कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपा गये है।  
कलेक्टर ने आयोजित शिविरों में संपन्न कराई गई कार्यवाही की समीक्षा की। समीक्षा उपरांत प्रगति अपेक्षित नहीं पाये जाने पर, यह कृत्य शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही होने पर निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुखों को दियेे है।
कलेक्टर ने जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की है उनमें-राजस्व उप निरीक्षक श्री शंशिकांत पवित्रे, उपयंत्री श्री राजु गणेश कामले, रा.उ.निरीक्षक श्री बालू जंजालकर, आमुल्लाकलां सचिव श्री दीपक अंबीकर, कारेखड़ा सचिव श्री सुभाष महाजन, बोरीबुजुर्ग सचिव श्री प्यारसिंह मैथ्यू, अम्बा सचिव श्री कैलाश गणपत, परतकुंडिया सचिव श्री हमीद बेग, एमागिर्द सचिव श्री बाला कान्हा और जम्बुपानी सचिव श्री शोभाराम राउत शामिल है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post