रुमेटाइड अर्थराइटिस रोगियों को अपने डाइट में इस तरह की चीजों को शामिल करना चाहिए।
अनाज में क्या खा सकते हैं - गेंहू, जौ, पुराने चावल, ओट्स इत्यादि फाइबरयुक्त अनाज को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दाल - मूंग, अरहर और मसूर दाल आप खा सकते हैं।
फल एवं सब्जियों में क्या खाएं - सहजन, पपीता, सेब, टिण्डा, परवल, तोरई, खीरा लौकी, करेला और बथुआ साग का आप सेवन कर सकते हैं।
अन्य चीजें - कड़वा भोज्य पदार्थ जैसे– अजवाइन, अदरक, सौंफ, हींग, काला नमक, तेल, हल्का गर्म पानी, काली मिर्च, सेंधा नमक, धनिया, लहसुन, जीरा, घी, एरण्ड तेल, गुनगुना पानी, बिना मलाई का दूध, छाछ, पुनर्नवा। गोमूत्र का सेवन करें।
रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिय) रोगियों को कुछ ऐसे आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इन आहार के सेवन से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
अनाज - अर्थराइटिस के रोगियों को मैदा और नया धान खाने से बचना चाहिए।
दाल - काबुली चना, काला चना, चना, मटर की दाल से अर्थराइटिस रोगियों को दूर रहना चाहिए।
फल एवं सब्जियां - कंदमूद, आलू, सरसों के साग, भिंडी, बैंगन, अरबी इत्यादि वात करने वाली चीजों से अर्थराइटिस के रोगियों को दूर रहना चाहिए।
अन्य: मछली, दही, गुड़, दूध, ज्यादा नमक, कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा भोजन, ठंडा पानी, तली-भुनी चीजें और पचाने में मुश्किल होने वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Tags
स्वास्थ्य समाचार