शराब के अधिक नशे (हैंगओवर) उतारने के लिए आसान घरेलू नुस्खे

जब कोई व्यक्ति शराब का नशा करता है, और शराब से व्यक्ति को अधिक नशा चढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हैंगओवर  कहते हैं। हैंगओवर में व्यक्ति अपने आप पर पूरा नियंत्रण नहीं रख पाता। 

शराब का नशा या हैंगओवर से बाहर आने के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैंः-

नींबू का इस्तेमाल - ज्यादा शराब का सेवन करने के बाद शरीर में शुगर लेवल खराब हो जाता है। इसे ठीक रखने के लिए 1 गिलास ठण्डे पानी में निम्बू का रस मिलाकर सेवन करें। इसमें थोड़ी-सी चीनी डाल सकते हैं। इससे हैंगओवर उतारने में आसानी होती है।

नारियल पानी का इस्तेमाल - ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि नारियल पानी पिएं। इससे हैंगओवर को उतारा जा सकता है

पुदीना का इस्तेमाल - पुदीना की 3-4 पत्ती लें। इसे गर्म पानी में डालकर पिएं। इसके सेवन से पेट में स्थित वायु दूर होती है, और आंतों को आराम मिलता है। पुदीना का सेवन हैंगओवर उतारने का सरल उपाय है।

अदरक और काला नमक का इस्तेमाल -
शराब पीने से और हैंगओवर  होने से जो अरुचि, मिचली व उल्टी होती है, उससे राहत पाने के लिए अदरक व काला नमक का सेवन करना चाहिए।

ताजे टमाटर का इस्तेमाल - ताजे टमाटर का रस लें। इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो कि शराब का पाचन करता है। इसमें उपस्थित जीवनीय एवं खनिज तत्व हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है।

शहद का इस्तेमाल - शहद का सेवन करना चाहिए। शहद अल्कोहल के हानिकारक प्रभाव और हैंगओवर को बेअसर करता है। शहद में Fructose होने के कारण शराब का चयापचय होता है। शहद शराब के पाचन में भी मदद करता है।

सेब और केला का इस्तेमाल - हैंगओवर होने पर पूरी नींद लेनी चाहिए। सेब एवं केला खाना चाहिए।

ऑलिव तेल का इस्तेमाल - शराब पीने से पहले एक चम्मच ऑलिव तेल का सेवन करें, और भारी खाना खाएं। इससे हैंगओवर से बचा जा सकता है।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post