बुरहानपुर- 19 जनवरी 2021/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने अवगत कराया कि आज शासकीय पशु चिकित्सालय खकनार में डॉ.सुरेश कनेल पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ एवं श्री नरसिंह खाण्डे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा बर्ड फ्लू रोग से बचाव हेतु पोल्ट्री फार्म संचालकों एवं मुर्गीपालकों एवं विक्रेताओं की बैठक ली जाकर जागरूक किया गया एवं बैठक में बर्ड फ्लू से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार शासकीय बहुउद्देशीय जिला पशु चिकित्सालय बुरहानपुर में डॉ.हितेश राजे पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं श्री अजय रघुवंशी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा बैठक ली गई। बैठक में जिले के लगभग 30 पोल्ट्रीफार्म संचालक/मुर्गीपालक/विक्रेता उपस्थित रहे।
मुर्गी-मुर्गियों की बीमारियों से बचाव हेतु उपाय
बीमार मुर्गियों के सीधे संपर्क में न आये, दस्ताने या किसी भी अन्य सुरक्षा साधन का इस्तेमाल करें, बीमार पक्षियों के पंख, श्लेषमा (म्यूकस) और बीट को न छूयें, छूयें जाने की स्थिति में साबुन से तुरंत अच्छे तरीके से हाथ धोयें, मुर्गियों को बाडे़ में रखें, बीमार अथवा मरे हुए पक्षियों की सूचना पशुपालन विभाग की निकटतम संस्था को तुरंत दे ऐसा करना आवश्यक है, अच्छे से पकाये गये चिकन एवं अण्डे खाने में कोई खतरा नहीं है। बर्ड फ्लू रोग के संबंध में अनावश्यक भ्रांतियों अफवाहों से सावधान रहे जिससे जनसमुदाय में भय व्याप्त न हो।
Tags
बुरहानपुर समाचार