बुरहानपुर - मुरैना में जहरीली शराब मामले को लेकर जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में जहरीली शराब के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए वही बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर भी सीएम के आदेशों का असर देखने को मिल रहा है।
आज सुबह-सुबह जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग थाना शिकारपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने जैनाबाद बलवाड टेकरी क्षेत्र पर कार्रवाई करते हुए भारी तादाद में कच्चा महुआ लहान जप्त किया और हाथ भट्टी शराब को नष्ट किया।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जाएगी यदि कहीं पर भी आवे शराब बेची जा रही है खरीदी जा रही है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी अवैध शराब बेचने वाले खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने , आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती अभिलाषा वर्मा , गरिमा अलावा सहित संपूर्ण दल उपस्थित रहा ।
Tags
बुरहानपुर समाचार