बुरहानपुर में हुआ वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

बुरहानपुर - सम्पूर्ण देश के साथ बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर भी वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। 
जिसमें सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से देशवासियों को लाइव उद्बोधन दिया गया जिसमें प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन की अपील करते हुए सावधानी बरतनी और अफवाहों की ओर ध्यान न देने की अपील की। 
बुरहानपुर में आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला,  भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लघवे, जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पूर्व मंत्री  अर्चना चिटनिस द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर का लाल फीता काटकर शुभारंभ किया गया ,तत्पश्चात सफाईकर्मी अनिल जाधव और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एमपी गर्ग,सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद और वरिष्ठ डॉ. अशोक पगारे आदि को प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया इसके बाद इन सभी को लगभग आधे घंटे के लिए निगरानी में  रखा गया।
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अनिल भोसले, कलेक्टर प्रवीण सिंह,भाजपा अध्यक्ष मनोज लधवे,श्री ज्ञानेश्वर पाटिल,मनोज तारवाला युवा नेता हर्षित ठाकुर ने शहर वासियों से अपील की है कि जब भी आपका नंबर आए व्यक्ति जरूर लगाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post