बुरहानपुर - प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन आगामी दिनों में होना है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
नगर निगम और राजस्व विभाग का अमला भी अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है।सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों भूमिहीन हितग्राहियों को पट्टे दिए जाना है जिसको लेकर निगमायुक्त भगवानदास भूमरकर, अनुविभागीय अधिकारी काशीनाथ बडोले ने परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में आर.आई., ए. आर. आई और पटवारियों की एक कार्यशाला आयोजित कर सभी को दिशा निर्देश दिए।
जिन हितग्राहियों ने पट्टे के लिए आवेदन दिया है उनकी जांच की जाएगी प्रत्येक वार्ड में जाकर उनका डाटा एकत्रित किया जाएगा उसके बाद सभी कार्रवाई से गुजरने के पश्चात हितग्राहियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान पट्टे का वितरण करेंगे।
निगमायुक्त ने बताया कि लगभग 800 लोगों ने आवेदन किया है जिन्हें पट्टे का लाभ दिया जाएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार