भाजपा कार्यालय में जिजामाता और विवेकानंदजी जयंती मनाई

बुरहानपुर। मोहन नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिजामाता और स्वामी विवेकानंदजी की जन्म जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री लधवे ने जिजामाता और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंदजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जीजाबाई एक महान देशभक्त थी, जिनके रोम-रोम में देश प्रेम की भावना प्रज्जवलित थी। वे भारत की वीर राष्ट्रमाता के रुप में भी ख्याति प्राप्त थी। क्योंकि उन्होंने अपने वीर पुत्र छत्रपति शिवाजी महाराज को ऐसे संस्कार दिए और उनके अंदर राष्ट्रभक्ति और नैतिक चरित्र के ऐसे बीजे बोए जिसके चलते छत्रपति शिवाजी महाराज आगे चलकर एक वीर, महान निर्भिक नेता, राष्ट्रभक्त कुशल प्रशासक बने।

श्री लधवे ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के वाणी से निकला हर एक शब्द अमृत के समान है। स्वामी विवेकानंद हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते आये है, विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने दिया भाषण अपने आप में एक अमृतवाणी है। कार्यक्रम में डॉ. दीपक वाभले, विपुल कानगो, रवि गावड़े, इश्वर चौहान, सयम नाईक आदि मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post