स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया गया

बुरहानपुर 12 जनवरी 2021- नेहरु युवा केंद्र बुरहानपुर के द्वारा स्वामी विवेकांनद जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के पश्चात् विवेकांनद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 
जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी ने बताया कि सदैव इस बात को दोहराया जाता है कि युवा देश के भविष्य निर्माता हैं।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन होता है। इस साल भी 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया जा रहा है। 
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत कहे जाने वाले विवेकानंद जी के कई ऐसे विचार है जिसे आज भी युवा फॉलो करते हैं और अपने जीवन में लागू करते है। 
स्वामीजी का हिंदू धर्म और आध्यात्म से विशेष लगाव था। उन्होनें अमेरिका के शिकागों शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक भाषण दिया था। 
वे विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनके विचारों का युवाओं और आमजन पर खासा प्रभाव है। आज भी करोड़ों लोगों के लिए वे आदर्श हैं। 
स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करके सुखी और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। 
कार्यक्रम में अंसारी, जगदीश, वैभव, दीपिका, गोविन्द, महेश सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post