शहर विकास को लेकर कलेक्टर से चर्चा....22 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दौरा प्रस्तावित

बुरहानपुर। नगर निगम की आय बढ़ाने सहित आमजन को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने आदि को लेकर मंगलवार को कलेक्टर प्रवीण सिंह से भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। 
इस दौरान नगर विकास को लेकर चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि मंगलवार को कलेक्टर को नगर विकास से संबंधित सुझाव दिए गए। नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह से चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास की राशि पात्र लोगों को मिले। ड्रेनेज की लाइन, पीने के पानी की समस्या को आदि को लेकर चर्चा की गई। 
नगर निगम की काफी जमीन ऐमागिर्द में अटकी है इसे लेकर भी चर्चा की। निगम की आय बढ़ाने के सुझाव पर कलेक्टर ने भी सहमति जताई। नए नए शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाए जाएंगे ताकि निगम के आय के स्त्रोत बढ़ सकें। वहीं 22 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री द्वारा यहां अटल स्मृति स्थल का उद्घाटन किया जाएगा। 
इस दौरान एसडीएम केआर बडोले, नगर निगम आयुक्त बीडी भूमरकर, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, मुकेश शाह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post